फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ युवक को घरवालों ने पकड़ा

Sat, 26 Dec 2015 09:11 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ युवक को उसके घरवालों ने शनिवार की सुबह रिश्तेदार के घर पकड़ा। शुक्रवार की सुबह से दोनों लापता थे। खोजबीन करने पर जगदीशपुर में रिश्तेदार के घर होने की जानकारी मिली थी। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने आई। घरवालों के पहुंचने पर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया, रामपुर कारखाना के रहने वाले युवक का पड़ोस की महिला से प्रेम संबंध है। शुक्रवार की सुबह महिला के साथ घर से निकला था। परिवार के लोगों ने युवक के मोबाइल पर काल किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। शनिवार की सुबह खोजबीन करने पर पता चला कि वह खोराबार के जगदीशपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर महिला के साथ गया है।

दोपहर 12 बजे पहुंचे परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर जगदीशपुर पुलिस चौकी से पहुंचे सिपाही दोनों को लेकर थाने पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि शादीशुदा महिला और युवक के बीच 10 साल से संबंध है। मामले को लेकर दोनों परिवार के लोगों में कई बार मारपीट हो चुकी है। थाने पहुंचे दोनों के घरवाले सुलह करने के बाद दोपहर बाद दोनों को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें