फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी को रौंदा, मौत

Sat, 25 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सहजनवां के गीडा आवासीय कॉलोनी के पास शुक्रवार की सुबह कार ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे रेलवे अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को खाना देने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

गीडा आवासीय कॉलोनी निवासी रामकृष्ण यादव (70) सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी थे। उनकी पत्नी रेशमा देवी शुगर और ब्लडप्रेशर से पीड़ित हैं। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे रोजाना पत्नी के लिए साइकिल से भोजन घर से लेकर जाते थे और शाम को घर चले आते थे। शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब पत्नी के लिए घर से भोजन लेकर साइकिल से रेलवे अस्पताल के लिए निकले थे। कॉलोनी में ही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें