फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला

Sat, 19 Mar 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोनबरसा गांव के पूर्व प्रधान पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके साथ बैठे दो युवक और एक सिपाही भी इस हमले में घायल हो गया।
विज्ञापन


हमले के वक्त सभी ढाबे पर भोजन कर रहे थे। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर हाल में चौरीचौरा पुलिस ने पूर्व प्रधान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। गांव के लोगों पर पुरानी रंजिश में हमला करने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है।
 
पूर्व प्रधान अजीत यादव उर्फ जनार्दन शुक्रवार की रात 11:30 बजे राही कुटीर ढाबा पर एक परिचित के साथ भोजन करने गए थे। 15 मिनट बाद चार की संख्या में धारदार हथियार लेकर पहुंचे युवकों ने अजीत पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बचने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने पेट, हाथ और गले के पास पर हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दौरान वहां बैठे दो युवक और एक सिपाही भी घायल हो गया। पूर्व प्रधान के सूचना देने पर पहुंचे सोनबरसा चौकी के सिपाही उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

वर्तमान में अजीत की मां ज्ञांति देवी सोनबरसा गांव की ग्राम प्रधान हैं। तीन महीने पहले उनके भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ था। सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह ने बताया कि अजीत ने रंजिश में गांव के लोगों पर हमला करने की जानकारी दी है। आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉक्टर ने प्रधान की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें