फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वूमेन पॉवर लाइन में की मनचलों की शिकायत

Sat, 09 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पीड़िता
विज्ञापन
गोरखपुर। पेरामेडिकल का कोर्स करने वाली युवती से मनचलों ने शुक्रवार की सुबह भटहट कस्बे में छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर राहगीरों ने उन्हें भगाया। युवकों की हरकत से परेशान पीड़ित ने वूमेन पॉवर लाइन में मामले की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि युवक रोजाना उसे परेशान करते हैं। 
विज्ञापन


महराजगंज, श्यामदेउरवां क्षेत्र की रहने वाली युवती पैरामेडिकल कोर्स के लिए गोरखपुर जाती है। भटहट कस्बे में रहने वाले रिश्तेदार के घर स्कूटी खड़ी करने के बाद यहां से वह ऑटो पकड़कर कॉलेज जाती है। आरोप है कि भटहट के बैरियां निवासी कुछ युवक रोजाना परेशान करत हैं। शुक्रवार को भी उसके साथ छेड़खानी हुई तो वहां मौजूद पूर्व प्रधान ने मनचलों को भगाया।

युवती ने बताया कि युवकों के घर शिकायत करने पर परिवार के लोगों ने विवाद कर लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत शुक्रवार को वूमेन पॉवर लाइन 1090 पर दर्ज करायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें