आवास विकास कॉलोनी में सोमवार की दोपहर डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महिला के पति ने डॉक्टर उनकी पत्नी और कंपाउंडर पर हत्या कर शव घर में छुपाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगाें ने राजघाट तट पर अंतिम कर दिया।
कूड़ाघाट के रहने वाले राजकुमार साहनी ने सोमवार की देर रात कैंट थाने पहुंच तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट को उन्हाेंने बताया कि उनकी पत्नी चंद्ररेखा आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर विजय कृष्ण राय के यहां काम करती थी। सोमवार सुबह 10 बजे पत्नी डॉक्टर के घर काम करने गई। दोपहर दो बजे तक न लौटने पर खोजते हुए बेटी पहुंची तो दूसरे मंजिल पर वह अचेत पड़ी थी। प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया। बवाल की आशंका में पुलिस मंगलवार को भी डॉक्टर के पास मुस्तैद रही। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।