फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के घर गए डीएम-एसपी, दूर हुए गिले-शिकवे

Sat, 29 Oct 2016 11:06 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। बीते 27 सितम्बर को पडरौना नगर के सुभाष चौक के पास डीएम के ड्राइवर व गनर तथा सेना के जवान के बीच हुआ विवाद शनिवार को सम्मानजनक तरीके से खत्म हो गया। दोपहर में डीएम व एसपी की अगुवाई में प्रशासनिक अमला इस जवान के घर पहुंचा और उस दिन की घटना पर खेद जताते हुए सैनिक को दिवाली की शुभकामनाएं दी गई। डीएम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इस सैनिक को अपने कैंप कार्यालय पर आकर दिवाली मनाने की न्योता दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम शम्भु कुमार खड्डा में अस्पताल का निरीक्षण करने जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाष चौक पर भीड़ थी। गाड़ी का सायरन बजा तो गाडिय़ों अगल-बगल हटाने के चक्कर में एक सैनिक की बाइक व कार में हल्की से टक्कर हो गई। यहां से आगे बढ़ते ही डीएम के ड्राइवर ने ओवरटेक कर सैनिक की बाइक रोककर पूछताछ शुरू कर दी। तब तक जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस सेना के इस जवान को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली पुलिस ने 200 रुपये का जुर्माना लगाकर सैनिक को छोड़ दिया। इस सैनिक ने डीएम के ड्राइवर व गनर पर पिटाई का आरोप लगाया था। मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। अमर उजाला ने 28 अक्टूबर के अंक में पेज नंबर तीन पर डीएम के ड्राइवर, गनर ने सैनिक को पीटा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शनिवार को डीएम शम्भु कुमार व एसपी भारत सिंह लाव लश्कर के साथ इस सैनिक के घर पहुंचे। अफसर करीब एक घंटे तक सैनिक के घर रहे। उसे तथा पूरे परिवार को दिवाली की शुभकामना तथा उपहार भी दिया। डीएम ने बताया कि उन्होंने सैनिक को दीपावली के अवसर पर अपने कैंप कार्यालय आने का न्योता दिया। डीएम के इस कदम की लोगों ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें