फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने पुलिस लाइंस में अफसरों संग की मीटिंग 

Tue, 11 Oct 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन की तैयारी को लेकर सोमवार को डीएम, एसएसपी ने पुलिस लाइंस में मातहतों के साथ मीटिंग की। मूर्ति विसर्जन के रूट, सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का एक-दूसरे से परिचय कराते हुए एक-दूसरे का नंबर भी दिया गया। उपद्रवियों पर खास नजर रखने के साथ ही सख्ती से पेश आने के अधिकारियों ने निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से शहर को 13 जोन, 39 सेक्टर में बांटा गया है। 
विज्ञापन

दोपहर एक बजे पुलिस लाइंस में मीटिंग शुरू हुई। डीएम और एसएसपी ने प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी देने के साथ ही यहां पूर्व में हुई घटना की जानकारी देते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया कि शहर को 13 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जगह पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी साथ रहेंगे। किसके साथ, कौन व्यक्ति ड्यूटी करेगा, इसकी जानकारी सभी लोगाें को दे दी गई है। डीएम-एसएसपी ने मातहतों को बताया कि विवाद की स्थिति में क्या करना है। रविवार की रात ड्यूटी में जिन स्थानों पर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया, वहां के सीओ और थानेदार को एसएसपी ने लताड़ लगाते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।  असलहा, हॉकी लेकर चलने पर होगी कार्रवाई दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शराब पीकर चलने की मनाही है। पूजा समिति के लोगों को अधिकारियों ने यह जानकारी दे दी है। निर्देश की अवहेलना करने के अलावा असलहा, हॉकी और डंडा लेकर चलने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पूर्व में हुई घटनाओं पर चर्चा करने के साथ ही अधिकारियों ने ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां पहले से क्यूआरटी दस्ते की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें