फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला बनेगा मंडलीय कारागार

Sat, 06 Feb 2016 10:17 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय कारागार में क्षमता से अधिक बंदियों की संख्या होने से समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इसे देखते हुए जेल प्रशासन दो नए बैरक बनवाने के साथ ही दो मंजिला बैरक बनवाने की तैयारी में है। इसके के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद बैरक बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


जेल में इस समय कुल नौ बैरक हैं। इनकी क्षमता 800 बंदियों को रखने की है। लेकिन वर्तमान समय में यहां कुल 1466 बंदी हैं। क्षमता से अधिक बंदियों के बंद होने के चलते दिक्कतें अब बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कई बार बैरकों में इसे लेकर विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है। बैरकों में कुछ प्रभावशाली बंदियों की वजह से आम बंदियों को आए दिन दिक्कत भी हो रही है। क्षमता से अधिक कैदियों को देखते हुए जेल प्रशासन ने बैरकों को दो मंजिला बनाने के साथ ही दो और नए बैरक बनाने का प्रस्ताव तैयार करके जेल प्रशासन ने मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव पास होने और बजट आवंटित होते ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें