फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ ताल में मिले दो बच्चियों के शव

Tue, 20 Sep 2016 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कूड़ाघाट के पास रामगढ़ताल में दो बच्चियों का शव मिला। पुलिस ने कोशिश की, मगर पहचान नहीं हो सकी। एक की उम्र पांच साल और दूसरे की तीन साल के करीब है। वहां एक जोड़ी महिला का चप्पल भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ताल में उसके साथ कोई और भी कूदा हो। हालांकि पुलिस इस पहलू पर भी काम कर रही है कि गुमराह करने के लिए वहां चप्पल रखा गया हो और बच्चियों को फेंक दिया गया हो।
विज्ञापन


सुबह टहलने निकले लोगों ने झील में उतराए शव को देखकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद कैंट पुलिस और एसपी सिटी हेमराज मीणा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों बच्चियों का शव बाहर निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, मगर कोई शव को पहचान नहीं सका। ताल किनारे एक जगह एक जोड़ी हवाई चप्पल देख पुलिसवालों ने बच्चियों के साथ किसी महिला के भी ताल में कूदने की आशंका जताई। इस पर गोताखोरों ने महिला के शव की तलाश की, लेकिन शाम तक कोई शव नहीं मिला। एसपी सिटी का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की पहेली सुलझ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें