फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांगने वाला दरोगा और सिपाही सस्पेंड

Mon, 20 Mar 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 प्रदेश की सत्ता बदलने के साथ ही कामकाज का तरीका भी बदलने लगा है। एसएसपी ने तिवारीपुर थाने में तैनात दरोगा और सिपाही को पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर घूस मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। ऐसा नहीं है कि यह मामला एक-दो दिन पुराना है बल्कि 25 फरवरी को ही पासपोर्ट का आवेदन करने वाले ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी मगर कार्रवाई अब जाकर हुई। उधर, कार्रवाई के बाद पासपोर्ट के काम में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

अंधियारीबाग के रहने वाले बलवंत कुमार ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि थाने पर सत्यापन के लिए आने के बाद दरोगा ने फोन कर उन्हें थाने बुलाया। थाने पर जाने पर दरोगा राजेंद्र कुमार सिंह और सिपाही रईस ने सत्यापन के नाम पर उनसे रुपये मांगे। थानेदार से बलवंत ने मुलाकात न कर इसकी शिकायत एसएसपी से कर दी। तब चुनाव के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जा सका, लेकिन सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर सख्ती दिखाई तो इसका असर भी दिखने लगा। एसएसपी रामलाल वर्मा ने सोमवार को शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें