फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर ने महिला के साथ की छेड़खानी

Mon, 26 Dec 2016 07:42 PM IST
gorakhpur
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
जनरथ बस के मनचले कंडक्टर ने रास्ते में महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला दिल्ली से अकेले गोरखपुर आ रही थी। कंडक्टर की हरकत से परेशान महिला ने पहले वूमेन पॉवर लाइन फिर डायल-100 पर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, गोरखपुर डिपो में खबर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। समर्थन में आए कर्मचारियों की ओर से कैंट थाने में तहरीर देकर महिला पर ही सवाल खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के बखिरा इलाके की महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका मायका नौतनवां कोतवाली क्षेत्र में है। वह सोमवार को मायके आ रही थीं। पति ने उन्हें दिल्ली से सोनौली तक चलने वाली जनरथ बस में बैठा दिया। सीट न होने से महिला कंडक्टर के बगल में बैठ गई। आरोप है कि बस चलने के कुछ देर के बाद ही कंडक्टर ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पहले तो उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर चुपचाप बर्दाश्त करतीं रहीं। गोरखपुर करीब आता देख उसकी हरकतें बढ़ीं तो हेल्प लाइन नंबर 1090 पर शिकायत की। हेल्प लाइन की ओर से डायल-100 पर सूचना देने को कहा गया।

इसके बाद डायल 100 को जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस सतर्क हो गई। गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन पर बस के पहुंचते ही पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया। कंडक्टर की पहचान गोला इलाके के समयस्थान, भीटी के संगम के रूप में हुई। कंडक्टर ने महिला के आरोपों को झूठा बताया। वहीं साथी कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। कर्मचारियों का आरोप है कि महिला रुपये चुराने की कोशिश कर रही थी। चोरी पकड़े जाने पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें