फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का तलवार से हाथ काट ले गए मनबढ़

Mon, 09 Jan 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
खोराबार इलाके के सिंदुली बिंदुली गांव में तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक का न सिर्फ हाथ काट दिया बल्कि कटा हुआ हाथ लेकर भाग निकले। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए युवक की आपरेशन के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी गलती यह है कि वह हमलावरों की बहन से प्यार करता है। पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सिंदुली बिंदुली गांव के रमेश का बेटा राजमन निषाद (18) गांव की ही एक किशोरी से प्रेम करता है। करीब पांच महीने पहले उसके खिलाफ गांव के एक परिवार ने अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। घरवालों का दबाव बढ़ने पर वह किशोरी को लेकर लौट आया। किशोरी के घरवाले तभी से उसपर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे थे।

इसी बीच सोमवार की सुबह राजमन सब्जी लेने घर से निकला। आरोप है कि रास्ते में किशोरी के तीन भाइयों ने उसे घेर लिया और तलवार से हमला कर दिया। दो भाइयों ने राजमन को पकड़ा और तीसरे ने तलवार से प्रहार कर उसका हाथ काट दिया। इसके बाद तीनों कटा हुआ हाथ लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजमन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तत्काल उसका ऑपरेशन किया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर खोराबार ने बताया कि राजमन के बाबा कौलेश्वर की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

  किशोरी दबाव बनाकर खुद गई थी साथ  गोरखपुर। राजमन की मां पुष्पा देवी ने बताया कि पांच महीने पहले एक दिन वो लड़की मेरे घर आई थी जिससे मेरा बेटा प्यार करता है। वह बोलने लगी कि अभी मेरे साथ भाग चलो वरना तुम्हें फंसा दूंगी। इसके बाद डर के मारे बेटा उसे लेकर एक रिश्तेदार के घर चला गया, लेकिन अगले ही दिन उसे समझाकर घर बुला लिया गया। उसके बाद से लड़की पक्ष के लोग राजमन पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे थे। पुष्पा देवी सारा आरोप लड़की पर लगा रही हैं। उनकी मानें तो इसी लड़की के चक्कर में उसने पिछले साल इंटर की पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें