फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में 712 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

Mon, 09 Jan 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
चूने की बोरी की आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया जिले  नवादा गांव के समीप रविवार की देर रात गड़वार पुलिस ने एक डीसीएम से बड़े पैमाने पर शराब का जखीरा बरामद किया जबकि  चालक और समेत अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

पकड़ी गई शराब गोवा, अरुणाचल व चंडीगढ़ निर्मित है, जिसकी कीमत लगभग 44 लाख बताई जा रही है। एसपी ने आशंका जताई है कि शराब चुनाव के मद्देनजर प्रयोग में लाने के लिए हो सकती है।  
एसपी ने बताया कि रविवार की देर रात मुखबिर से लाखों की शराब गड़वार थाना क्षेत्र में लाए जाने की सूचना मिली। डायल 100 के सीओ सिटी केसी सिंह, गड़वार एसओ अतुल राय के नेतृत्व में नवादा गांव के पास घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर डीसीएम चालक एवं शराब तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और थाने लाई।
चूने की बोरी की आड़ में छिपा कर रखी गई कुल 23 हजार 16 बोतल अंग्रेजी शराब पाई गई। चूने की बोरी की आड़ में शराब की तस्करी की यह पहली घटना नहीं है।
इसके पहले सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी गांव स्थित एक फर्म हाउस से वाटर फिल्टर की आड़ में करीब 20 लाख से ऊपर की गोवा व हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया था।
इसी प्रकार बैरिया थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगाघाट के किनारे भूसे की आड़ में मैजिक पर करीब आठ लाख की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें