फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने पीएसी के साथ खिरकिटा गांव में दबिश दी

Fri, 18 Dec 2015 09:39 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला के खिरकिटा दीगर चक गांव में शुक्रवार की शाम सीओ बांसगांव ने सर्किल के सभी थानेदार और पीएसी के साथ दबिश दी। मारपीट की घटना में शामिल लोगों के घर की तलाशी ली गई। गांव में फोर्स के पहुंचते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रास्ते में मिले दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही आरोपियों के घर में मिले लाठी, फरसा, भाला और चाकू को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार खिरकिटा दीगर गांव में मतगणना के बाद चुनाव हारने वाला प्रत्याशी अपनी जाति के लोगों पर वोट न देने का आरोप लगा रहा है। बुधवार को विवाद के बाद हुए पथराव में दोनो पक्ष के 13 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में गांव के पन्नेलाल की तहरीर पर वजैस, असलम, जीकरे आलम, गुल मोहम्मद, संजूर, गुड्डू, आरिफ, अनीस, सफरुद्दीन पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे दोनो पक्ष के लोगों ने दोबारा मारपीट करने के बाद पथराव कर दिया था, जिसमें पांच साल की बच्ची घायल हो गई थी।

गांव में तनाव होने के साथ ही बड़ा विवाद होने की आशंका में शुक्रवार की शाम चार बजे सीओ बांसगांव राजेश राय ने गोला, बड़हलगंज, गगहा एसओ और पीएसी के साथ आरोपियों के घर दबिश दी। घर की तलाशी में पुलिस को भारी संख्या लाठी, फरसा, चाकू के अलावा इकट्ठा कर रखे गए ईट-पत्थर मिले। पुलिस का तलाशी अभियान खिरकिटा गांव में एक घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें