फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की फ्लीट ड्यूटी में आए सीओ की होटल में मिली लाश

Fri, 22 Jul 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में सीओ धीरेन्द्र राव को अधिकारियों ने अन्तिम विदाई दी। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली के लिए फ्लीट ड्यूटी में आए सीओ गोला की लाश शुक्रवार की सुबह मोहद्दीपुर स्थित होटल के कमरे में मिली। ड्यूटी का टाइम बीतने के बाद भी कमरे से उनके बाहर न निकलने पर गनर ने फोन करने के साथ ही दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। बगल के कमरे में रुके दूसरे सीओ को जानकारी देने के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो बिस्तर पर उनकी लाश पड़ी मिली। बृहस्पतिवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने दवा भी ली थी।
विज्ञापन


मऊ, मधुबन के दुबारी गांव निवासी धीरेंद्र कुमार राव (55) 1979 में प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में सीओ के पद पर प्रमोशन मिलने के बाद 26 जून 2016 को सीओ गोला के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। प्रधानमंत्री के गोरखपुर दौरे में उन्हें फ्लीट ड्यूटी में लगाया गया था। पुलिस लाइंस में ब्रीफिंग के बाद वह मोहद्दीपुर स्थित होटल अवंतिका के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। शाम सात बजे तेज बुखार होने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर बढ़ने की जानकारी देते हुए उन्हें दवा दी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे कमरे से सीओ के न निकलने पर ड्राइवर और गनर ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। गनर के बेल बचाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न होने पर उसने बगल के कमरे में ठहरे से इलाहाबाद से आए सीओ डीपी शुक्ला को जानकारी दी।

कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद सीओ ने दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर धीरेंद्र राव (55) की बिना कपड़े की लाश पड़ी थी। कमरे में रखे टेबल पर ब्लड प्रेशर और बुखार की दवा पड़ी थी। सूचना मिलने पर सुबह नौ बजे डीएम ओएन सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा ने होटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सूचना देने पर पहुंचे परिवार के लोगों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टर ने फेफड़े में संक्रमण के कारण सीओ की मौत होने की जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस लाइंस में अंतिम विदाई के बाद देर शाम सीओ धीरेंद्र राव का शव उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें