फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम विस्फोट की धमकी देने वाले पर केस होगा

Thu, 10 Mar 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बम विस्फोट की धमकी देने वाले पर केस होगा
विज्ञापन
दिल्ली से गोरखपुर आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को बम से उड़ाने धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करेगी। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी की ओर से इस मामले में तहरीर दी जाएगी। कॉल करने वाले के बारे में पुलिस अब तक कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन


तीन मार्च की दोपहर 12:30 बजे के करीब सिविल एयरपोर्ट के लैंडलाइन नंबर पर इंटरनेट से एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने दोपहर 3:20 बजे नई दिल्ली से गोरखपुर आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिस समय फोन आया, उस समय जेट एयरवेज की फ्लाइट नई दिल्ली एयरपोर्ट पर थी। वहां उसकी सघन जांच कराई गई।

इसके चलते फ्लाइट डेढ़ घंटे देर से गोरखपुर पहुंची थी। गोरखपुर में भी एसपी (सिटी), सीओ कैंट ने बम और डॉग स्क्वाएड टीम के साथ एयरपोर्ट परिसर की सघन तलाशी कराई। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को फोन करने वाले की जानकारी जुटाने के साथ ही कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। अधिकारियों से बातचीत के बाद इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी की तरफ से कैंट थाने में तहरीर दी जाएगी। एसओ कैंट राजीव सिंह ने बताया कि फर्जी सूचना देने वाले के बारे में छानबीन की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें