फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी को असलहा दिखाकर पीटा

Thu, 20 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में समर्थन न करने से खार खाए एक गुट ने परीक्षा देकर लौट रहे विधि छात्रों को असलहा दिखाकर पीट दिया। मारपीट होते देख उसका साथी वहां से भाग निकला। पीड़ित छात्रों ने तीन लोगों के खिलाफ  मारपीट की तहरीर कैंट थाने में दी है।
विज्ञापन


बुधवार को विधि विभाग प्रथम वर्ष के छात्र पुष्पेंद्र कुमार और प्रवेश दुबे द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रहे थे। दोनों संत कबीर छात्रावास के पर पहुंचे ही थे कि छात्रों का एक गुट वहां पहुंच गया। असलहा तानते हुए उन्होंने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। प्रवेश वहां से भाग निकला लेकिन पुष्पेंद्र को पकड़कर हमलावरों ने पीट दिया। इसके बाद पीड़ित छात्रों ने कैंट थाने में तहरीर देते हए मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। प्रवेश ने बताया कि चुनाव के दौरान समर्थन न करने को लेकर कुछ छात्र नेताओं से अनबन हो गई थी। इसका बदला वो निकाल रहे हैं। गत दिवस रात में विवेकानंद हॉस्टल में उस पर छात्रों ने हमला किया था। लेकिन साथियों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर लौट गए।

मारपीट की सूचना के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव और उपाध्यक्ष अखिल देव त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ कैंट थाने पहुंचे। उन्होंने कहा है कि छात्रावासों में अराजक तत्वों का कब्जा बढ़ गया है। मारपीट में अवैध रूप से छात्रावास में रह रहे अराजकतत्व शामिल थे। इनको बाहर निकालने के लिए आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें