फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों को अब तुरंत मिलेगा असलहा लाइसेंस

Mon, 11 Jan 2016 09:11 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर यदि बैंक प्रबंधन की तरफ से असलहा लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाता है तो उन्हें अब न तो अफसरों की सिफारिश करनी होगी और न ही थाने से लेकर कलक्ट्रेट तक चक्कर लगाने होंगे। शासन ने निर्देश जारी किया है कि बैंकों के आवेदन की तत्काल जांच कराकर लाइसेंस जारी किया जाए। पीएनबी रामगढ़ताल शाखा के प्रबंधक की सक्रियता पर इस सुविधा का लाभ सूबे के सभी बैंकों को मिलेगा।
विज्ञापन


पीएनबी, रामगढ़ताल शाखा, गोरखपुर के प्रबंधक ने बैंक सुरक्षा की खातिर असलहा लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। शासन की सख्ती का हवाला देते हुए डीएम ने लाइसेंस देने में असमर्थता जता दी थी। बैंक के करेंसी चेस्ट के साथ ही ग्राहकों से रोजाना लाखों रुपये के होने वाले लेनदेन होने के साथ ही इसकी सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने शासन से अनुमति मांगी थी।

छानबीन के बाद प्रबंधक की दलील सही मिलने पर सचिव उत्तर प्रदेश शासन मणि प्रसाद मिश्र ने सूबे के सभी डीएम, एसएसपी को पत्र लिख राष्ट्रीयकृत बैंकों की सुरक्षा के लिए असलहा लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया है। आवेदन मिलने पर इसका त्वरित निस्तारण कराने को कहा है। एसबीआई, लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक ने भी बैंकों की तरफ से असलहा लाइसेंस के लिए किए गए आवेदन पर अधिकारियों के ध्यान न देने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


तीन साल से लाइसेंस को लेकर चल रही है सख्ती
जिले में करीब तीन साल से असलहा लाइसेंस जारी करने पर सख्ती चल रही है। तत्कालीन डीएम रवि कुमार एनजी ने पदभार संभालते ही लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी थी। दबाव बढ़ने पर उन्होंने आवेदन पत्रों की ब्रिकी भी रोक दी थी। अभी यह सख्ती चल ही रही थी कि हाईकोर्ट ने भी यह कहते हुए लाइसेंस पर सख्ती करने का निर्देश जारी कर दिया कि सुरक्षाकर्मियों से ज्यादा निजी हाथों में असलहे हो गए हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। तीन साल में महज 13 असलहा लाइसेंस जारी किए गए जिनमें आठ विरासत के हैं। जिले में तकरीबन 22 हजार लोगों के पास असलहा लाइसेंस हैं।

तीनों जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर में बैंक सुरक्षा को लेकर डीएम, एसएसपी से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि बैंक से रुपये ले जाने और लाते समय जान और माल का खतरा होता है। इसलिए अधिकारी लाइसेंस देने के साथ ही अपने स्तर से भी सुरक्षा के इंतजाम करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें