फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गए संजय और तूलिका के हत्या आरोपी

Mon, 11 Jan 2016 09:08 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्यवासिनी नगर में पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी तूलिका की हत्या कर लूटपाट करने वाले ड्राइवर व उसके मामा को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। इसके पूर्व दोनों को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


उधर, हत्या आरोपी ड्राइवर अनवर उर्फ पिंटू के साथियों की तलाश में पुलिस ने शहर के अलावा संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर में भी दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस ने फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया है।

कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात अनवर उर्फ पिंटू और फतेहपुर में रहने वाले उसके मामा महताब हुसैन से पूछताछ की। वारदात में शामिल अनवर के दोस्तों सोनू, राजू, गोलू के बारे में भी जानकारी ली। इसी क्रम में देर रात पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदार, दोस्तों के घर दबिश दी। पूछताछ के लिए सभी के घरवालों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


अनवर के पकड़े जाने के बाद तीनों आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए हैं। परिवार के लोग भी संपर्क न होने की बात कह रहे हैं। संदेह के आधार पर पुलिस की टीम संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती भी भेजी गई है।

संजय के घर सिपाही तैनात, कॉलोनी में गश्त के निर्देश
पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और एचपी स्कूल की प्रिंसिपल व उनकी पत्नी तूलिका की हत्या से विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी के लोग दहशतजदा हैं। एसएसपी ने इंजीनियर के घर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही रात में पूरी कॉलोनी में गश्त करने का निर्देश दिया है।

इंजीनियर और उनकी पत्नी की हत्या में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में रात 12 से सुबह चार बजे तक गश्त करने का निर्देश सभी एसओ को दिया गया है।
विज्ञापन

-लव कुमार, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें