फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी डीसीएम से ऑटो टकराई, सात घायल

Thu, 01 Jun 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चौरीचौरा में भिड़ी ट्रक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर गगहा इलाके के गोबरहिया के पास खड़ी डीसीएम में सवारी भरी ऑटो टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में दाखिल कराया।  तीन की नाजुक हालत होने के कारण वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बड़हलगंज कस्बा से सवारी भरकर ऑटो कौड़ीराम जा रही थी। गगहा के गोबरहिया के पास सड़क किनारे खड़े डीसीएम में अनियंत्रित होकर भिड़ गई। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग घायलों की मदद करने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में ऑटो सवार बड़हलगंज के लखनापार गांव निवासी आनंद (30), उनकी पत्नी सुनीता और सात वर्षीय बेटा निखिल, शिवपुर हाटा के ईश्वर पांडेय की बेटी भावना पांडेय (22), बड़हलगंज के संतोष और उनका बेटा आशू (6)और बेटी आशिका (3) घायल हो गए। डॉक्टरों ने आनंद, उनकी पत्नी सुनीता और भावना की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
  ट्रकों में टक्कर, नौ घंटे गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग जाम चौरीचौरा के दुबियारी पुल के करीब बुधवार की सुबह पांच बजे दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। बीच सड़क पर हादसा होने से आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे क्रेेन से ट्रक हटवाकर आवागमन शुरू कराया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

सरदार नगर रेलवे स्टेशन से क्लिंकर लादकर एक ट्रक बुधवार को नेपाल जा रहा था। ट्रक अभी दुबियारी पुल पर पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ  से चोकर लादकर आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। पुल के बीचोबीच हुई दुर्घटना के चलते गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दुर्घटना में नेपाल जा रहे ट्रक का चालक राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश में न होने से वह हादसे की बाबत कुछ बता नहीं पा रहा है। हादसे की सूचना पाकर चौरीचौरा और झंगहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जाम हटवाने की कोशिश करती रही। वाहन सवारों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा था। देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को चौरीचौरा और फुटहवा इनार से ही कुशीनगर वाले मार्ग पर भेजा जा रहा था। इसी तरह गोरखपुर से आने वाले वाहनों को रामनगर करजहां से घुमाकर सोनबरसा के रास्ते निकाला जा रहा था। दोपहर दो बजे के करीब क्रेन मंगाकर ट्रकों को हटाया गया। इससके बाद आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें