फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या 

Thu, 01 Jun 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Elderly throat slit in Bahedi - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बहेड़ी। डंडिया नगला गांव में साठ साल के बुजुर्ग की शौच को जाने के दौरान धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बहेड़ी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद संपत्ति विवाद में जांच शुरू की है। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के चचेरे भाई सहित उसके दोस्त को पूछताछ के लिए उठाया। जिन्हें देर शाम थाने से छोड़ दिया गया। हत्या के बाद बुजुर्ग का भतीजा घर से भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।   
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब पांच बजे शौच को जंगल जा रहे गांव के लोगों ने रामचंद्र के शव को खेत में पड़ा हुआ देखा था। खेत को धान बोने के लिए जोता गया था। शव के आस-पास खेत में खून के निशान थे। गांव के प्रधान को सूचना देने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। रामचंद्र के गले को धारदार हथियार से कटा हुआ था। रामचंद्र का हमलावर से संघर्ष भी हुआ था। हत्यारे के पहले वार रामचंद्र ने रोके तो उसके हाथ की दो अंगुलियां कट गई, दोनों हाथ पर गहरी चोटे हैं। हालांकि रामचंद्र खुद को बचा नहीं सका। 
पश्चिम बंगाल से लाया था महिला 
परिवार ने बताया कि करीब आठ साल पहले रामचंद्र पश्चिम बंगाल से एक दिव्यांग महिला को लाया था। जिसको बीवी बनाकर रखा था। गांव में अपनी जमीन पर इंद्रा आवास योजना के तहत घर बनवाकर रहता था। 
विज्ञापन


चरस की दोस्ती में बेच दिया था घर 
चार साल पहले उसने शेरगढ़ की मठ में संयासी हो गया था। वह भगवा वेश में रहता था। हालांकि गांव में चर्चा थी कि चरस पीने के आदी रामचंद्र ने एक साल से मठ में जाना बंद कर दिया था। मठ में ही रामचंद्र और लालता प्रसाद साथ में चरस पीते थे। दोनों के बीच अच्छा दोस्ताना था। अब पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में कहीं लालता प्रसाद का हाथ तो नही है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।   

घर बेचने के बाद हुआ था झगड़ा 
रामचंद्र ने अपना इंद्रा आवास दो दिन पहले ही उल्हैतापुर के लालता प्रसाद को बेचा था। घर बेचने के बाद भाई किशन लाल और भतीजा करन काफी नाराज थे। रामचंद्र की कोई संतान नहीं है। करन व किशन का मकान भी उससे सटा हुआ था। घर में काफी झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि उसने करीब 16 बिसवां जमीन भी कुछ साल पहले बेच दी थी। 

करन की गांव के बाहर अंतिम लोकेशन 
संपत्ति विवाद में हत्या की जांच शुरू करने के बाद पुलिस किशन लाल के घर पहुंची। उसको शराब के नशे में पकड़कर थाने ले आई। उसके बेटे करन व उसके दो अन्य भाई घर से भागे हुए हैं। करन की अंतिम लोकेशन गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर मिली है। 
विज्ञापन

 
बुजुर्ग की हत्या के बाद जांच शुरू कर दी गई है। भतीजे करन के पकड़े जाने के बाद कई बातें खुलकर सामने आएंगी। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 
-ख्याति गर्ग, एसपी देहात 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें