फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची पर देह व्यापार कराने का आरोप

Sat, 03 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती से उसकी चाची देह व्यापार कराती थी। बात न मानने पर उसका उत्पीड़न करती थी। मां-बाप की मौत के बाद उसके चाचा-चाची ही देखभाल करते थे। शुक्रवार की दोपहर थाने पहुंची पीड़ित ने तहरीर दी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी जब पैदा ही नहीं हुई तभी पिता की मौत हो गई। बचपन में मां का भी देहांत हो गया। 10 साल तक उसकी देखभाल मामा ने की। एक महीना पहले उसकी मामी ने घर पहुंचा दिया। किशोरी चाची-चाचा के साथ रहती है। शुक्रवार को वह घर से भागकर ग्राम प्रधान के पास पहुंची। चाची के ऊपर घर में बंद कर देह - व्यापार कराने की जानकारी दी। प्रधान ने मामले की जानकारी तिवारीपुर पुलिस को दी। पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच करा रही है। साथ ही आरोपी चाची को हिरासत में ले लिया है। चाची का आरोप है कि वह पूर्व ग्राम प्रधान की समर्थक है। बदला लेने के लिए भतीजी को उकसाकर प्रधान झूठा आरोप लगाकर फंसाने की साजिश रच रहे हैं। एसओ तिवारीपुर राजनाथ सिंह ने बताया मामले की जांच चल रही है। किराएदार से छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा किराएदार से छेड़छाड़ करने वाले युवकाें ने विरोध पर मकान मालकिन की पिटाई कर दी। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, बलवा और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। महादेव झारखंडी की रहने वाली ज्ञानती देवी ने एसएसपी 30 अगस्त को एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले युवक शिवम, सत्यम, प्रदुम्मन, अजय, जिऊत घर में रहने वाली किराएदार को परेशान करते हैं। अश्लील हरकत करने के साथ ही आते - जाते कमेंट करते हैं।

27 अगस्त की शाम पांच बजे किराएदार से इन लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई करने पर उनके ऊपर हमला करने के साथ ही कमरे में घुसकर सामान तोड़ दिया। शिकायत करने पर कैंट पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश वर्मा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें