फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में रुकी कार्रवाई 

Tue, 05 Jul 2016 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर निगम में घूस लेते पकड़ा गया बाबू पियूष गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रंगे हाथ घूस लेते पकड़े गए नगर निगम के बाबू पर कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में लटक गई है। हालांकि निगम अधिकारियों ने समाचार पत्रों से मिली सूचना को आधार बनाते हुए निलंबन की फाइल तैयार कर ली है।
विज्ञापन


बता दें कि लच्छीपुर निवासी दुर्गेश्वर सिंह ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी कि हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने लिए नगर निगम के टैक्स विभाग में कार्यरत बाबू पीयूष 1500 रुपये मांग रहा था। इसके बाद टीम ने सोमवार को 500 के तीन नोट के साथ पीयूष को रंगे हाथों पकड़ लिया था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने आरोपी बाबू के निलंबन की फाइल तैयार कर नगर आयुक्त को सौंप दी है। मगर पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में अभी तक बाबू को निंलबित नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि समाचारपत्रों में प्रकाशित सूचना के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। लिपिक के संबंध में अंतिम कार्रवाई नगर आयुक्त को ही करनी है।

इस संबंध में नगर आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं आई है। समाचारपत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। पुलिस से सूचना मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें