फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर महिला की हत्या

Fri, 09 Jun 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र के अकोली के पास महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी मच गई। महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। मुंह दुपट्टे से बंधा था। शव के पास महिला का मोबाइल, बड़ा चाकू और पुुरुष की एक हवाई चप्पल पड़ी थी। महिला के मोबाइल से गगहा पुलिस ने फोन किया तो शव की शिनाख्त हुई। वह आजमगढ़ के विलरियागंज की मिदनापुर निवासी अलीम की पत्नी 27 वर्षीय सादिया परवीन थी। प्रथम दृष्टया जांच में दहेज हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे एक टूरिस्ट बस बंद ढाबे के पास रुकी थी। बस से उतरकर कुछ महिलाएं सड़क किनारे झाड़ी की तरफ  गईं तो महिला का शव देख शोर मचाती हुईं बस की तरफ भाग गईं। उसी वक्त गगहा थाने के दो सिपाही चौराहे की ओर जा रहे थे। शोर सुनकर महिलाओं के पास पहुंचकर जब उन्होंने पूछताछ की तो उन्हें लाश की जानकारी मिली। सूचना पाकर थाना प्रभारी गगहा मनोज कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। शव के पास खून फैला था और संघर्ष के निशान भी थे। लाश के पैर की तरफ  मोबाइल और सिर के पास चाकू पड़ा था। महिला का मुंह दुपट्टे से बांधा गया था। मोबाइल सादिया परवीन का ही था। उसी के जरिए पिता से बात कर पुलिस ने शव की शिनाख्त की। सूचना पाकर पिता व भाई भी थाने पहुंच गए थे। सादिया का मायका आजमगढ़ के सरदहा बाजार में है। घटनास्थल पर फोरेंसिक  टीम ने भी जांच-पड़ताल की। 

पिता के थे कई ‌म‌िस्‍ड कॉल 
सादिया परवीन के मोबाइल पर सुबह 10:40 तक पिता ने कई बार कॉल की थी। मिस्‍ड कॉल देखकर ही गगहा पुलिस ने उसके पिता मुहम्मद नवी जान से बात की और मृतका की शिनाख्त की।
विज्ञापन


पति ने नहीं उठाया फोन
पिता से पुलिस ने पति अलीम का नंबर लेकर फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस को शक है कि दहेज की खातिर ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें