फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के वाहन से दो घायल

Fri, 09 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसे में घायल आफताब और बादामी देवी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र के बेलहीं गांव के पास गुरुवार को तहसीलदार के सरकारी वाहन से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला है। तहसीलदार की गाड़ी लेकर उस दौरान नायब तहसीलदार अमिता सिंह सरकार काम से निकली थीं। उन्होंने दोनों घायलों को अपने वाहन से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अमित यादव गुरुवार को क्षेत्र में वसूली के लिए गई थीं। उसी दौरान झंगहा थाना क्षेत्र के भैरोपिपरा निवासी राजू उर्फ आफताब अंसारी पास के गांव अमडीहा की बादामी देवी को बाइक से साथ लेकर चौरीचौरा की तरफ  आ रहा थे। बेलही गांव के नायब तहसीलदार की जीप से आफताब की बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बादामी देवी और आफताब गंभीर रूप से घायल हो गए। नायब तहसीलदार दोनों को अपनी गाड़ी से सीएचसी चौरीचौरा ले गईं, जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार स्वयं भी जिला अस्पताल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें