फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया चचेरी बहन का अपहरण, पत्नी ने दी तहरीर

Sun, 28 Feb 2016 09:36 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार के रहने वाले युवक पर अपनी चचेरी बहन का अपहरण करने का आरोप लगा है। रविवार की सुबह थाने पहुंची युवक की पत्नी ने तहरीर दी है। पत्नी का कहना है कि चौरीचौरा में रिश्तेदार के घर युवक ने अपनी चचेरी बहन को रखा है। शिकायत करने पर पति जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे मेें रहने वाली महिला ने पति जितेंद्र पर चचेरी बहन का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि पांच दिन पहले चचेरी बहन का अपहरण करने के बाद उसका पति चौरीचौरा के रौतनिया गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर रखकर वापस चला आया। तीन दिन पहले अकेले घर से निकला तबसे लौटा नहीं है। खोजबीन करने पर मामले की जानकारी हुई। शिकायत करने पर पति जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महिला का आरोप है कि छह महीने पहले भी पति ने चचेरी बहन का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें