फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 28 Feb 2016 09:29 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर के मोहनापुर में रविवार की दोपहर संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पिपराइच के महुअवां की रहने वाली महिला अर्चना की शादी जून 2012 में मोहनापुर के रहने वाले सोनू से हुई थी। आरोप है कि शरीर पर सफेद दाग होने के कारण अर्चना को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। रविवार की दोपहर एक बजे संदिग्ध हाल में वह अपने कमरे में झुलस गई। घरवालों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। शाहपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति सोनू ने एसओ को बताया कि अर्चना ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली थी।

देर शाम थाने पहुंचे अर्चना के पिता ने दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने के साथ ही जलाकर मारने का आरोप लगाया है। एसओ शाहपुर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें