फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बेटे की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेले बेटे की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दो साल के सौतेले बेटे की हत्या करने वाले युवक को चिलुआताल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। महराजगंज के  रहने वाले आरोपी ने बुधवार को पत्नी से विवाद होने पर सौतेले बेटे की हत्या पटककर कर दी थी। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज, कोठीभार के लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी प्रदीप चौरसिया उर्फ अमन ने क्षेत्र के महादेवा कोठी निवासी मंटू की पत्नी मुन्नी से एक साल पहले शादी की थी। तीन माह से वह चिलुआताल के रामजानकी नगर में भिसे यादव के मकान में किराए पर मुन्नी और उसके पहले पति के बेटे अभिमन्यु (2) के साथ रहता था। 28 अक्टूबर की सुबह मुन्नी से विवाद होने के बाद प्रदीप ने दो साल के बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। मुन्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसओ चिलुआताल रामपाल यादव ने शनिवार को प्रदीप को झुंगिया गेट के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें