फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपढ़ से शादी तय होने पर भागी थी छात्रा

Wed, 09 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खोराबार क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा अनपढ़ युवक से शादी तय होने पर घर छोड़कर भागी थी। मंगलवार को छात्रा ने खोराबार पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बयान लेने के बाद उसे महिला थाने भेज दिया। छात्रा के पिता ने स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ ही उसके दो सहयोगियों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार केवटलिया गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती चौरीचौरा के कॉलेज में बीए की छात्रा है। एक दिसंबर 2015 की सुबह वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली, तभी से लापता थी। खोजबीन के बाद छात्रा के पिता ने खोराबार थाने में स्वास्थ्य कर्मचारी पराग निषाद और उसके दो अज्ञात साथियों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस बीच मंगलवार की सुबह नौ बजे छात्रा ने खोराबार थाने में फोन कर खुद के अपहरण की घटना से इन्कार कर दिया। खुद को बालिग बताते हुए उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात पुलिस को बताई।

जानकारी के बाद खोराबार पुलिस महिला थाने के पास खड़ी छात्रा के पास पहुंची और साथ लेकर आई। थाने में छात्रा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी की पत्नी उसकी सहेली है। घर छोड़ने के बाद वह एक दिन सहेली के घर रुकी थी। दूसरे दिन वह शहर चली आई। आजाद चौक पर किराए का कमरा लेकर रहने के साथ ही प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। खोराबार पुलिस ने दोपहर बाद छात्रा को महिला थाने भेज दिया। एसओ ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के बाद छात्रा का कोर्ट में बयान होगा। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें