फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

Thu, 12 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घायल विवेक। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के चंपा देवी पार्क के पास क्रिकेट खेल रहे युवक पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आए विवेक को गोली मार दी। गोली विवेक के बाएं हाथ में लगी है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन


राजघाट इलाके के अलहदादपुर निवासी आदित्य, उनके मित्र माया बाजार के निवासी राकेश कुमार के पुत्र बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र विवेक कुमार गुप्ता आदि चंपा देवी के सामने मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। विवेक के मुताबिक क्रिकेट खेलने के दौरान ही तीन बाइक पर सात से आठ लोग आए और आदित्य को मारने लगे। दोस्त को पिटता देख विवेक छुड़ाने गया तो मनबढ़ों ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी और इसी दौरान तमंचे से फायर कर दिया। गोली विवेक के हाथ में लगी और हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

शहर में गोली चलने की खबर पर सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेक ने हमला करने वाले कोतवाली इलाके के चार-पांच युवकों का नाम बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें