फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख हड़पे

Sun, 14 Oct 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिहार के रहने वाले दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने मलेशिया के लिए वीजा और फिर दुबई जाने के लिए टिकट दिया था। दोनों ही फर्जी थे और दोनों ही बार एयरपोर्ट पर जांच के बाद उन्हें लौटा दिया गया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। कैंट पुलिस ने आरोपी मनीष सिंह और शंभू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार, मधुबनी निवासी अरविंद मुखिया के मुताबिक लल्लन मुखिया के साथ उन्होंने विदेश जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए कैंट के सिंघड़िया स्थित यशवर्धन ट्रेस्टींग एंड ट्रेनिंग सेंटर से संपर्क किया। मनीष और शंभू ने मलेशिया भेजने के लिए 1.20 लाख रुपये की मांग की। रुपया लेने के बाद 2 जुलाई 2018 को वीजा दिया।

एयरपोर्ट पर जाने पर जांच के बाद उसे फर्जी बताया गया। फिर संपर्क करने पर उसने दुबई भेजने की बात कही और 14 सितंबर को दिल्ली से एयर टिकट दिया था। वह टिकट भी फर्जी निकला। चार दिन भूखे प्यासे दिल्ली में रहे और किसी तरह वापस लौटे। इस बारे में शिकायत के लिए मनीष और शंभू से संपर्क किया तो रुपये वापस करने की जगह जानमाल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें