फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में बलात्कार की पुष्टि नहीं, प्रबंधक को छोड़ा

Wed, 29 Aug 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके में स्थित वृद्धाश्रम में किशोरी से बलात्कार की घटना फर्जी पाई गई। अब तक की जांच में किशोरी से बलात्कार की पुष्टि न होने पर प्रबंधक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने केस को खत्म करने की तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर तरहवा स्थित वृद्धाश्रम में रसोइए का काम करने वाली किशोरी ने 23 अगस्त को प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर प्रबंधक को पकड़ा था। वृद्धाश्रम के सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्ड रजिस्टर और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर घटना को फर्जी पाया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया था लेकिन उस पर खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है। हालांकि पुलिस यह कह रही है कि जांच चल रही है। यदि कोई तथ्य सामने आएगा तो उस आधार पर प्रबंधक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में घटना फर्जी मिली है। जांच के आधार पर केस को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें