फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में आठ साल के बच्चे समेत दो की मौत

Mon, 19 Feb 2018 07:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
तीन अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसे में जहां हेलमेट लगाने से एक व्यक्ति की जान बच गई, वहीं दूसरे में हेलमेट न लगाने से ब्रह्मदेवा टोला निवासी प्रदीप दुबे की मौत हो गई।

विज्ञापन

देवरिया के एकौना इसरपुरा निवासी वजहूल कमर खान सोमवार की सुबह बाइक से ससुराल बेलीपार के हरदिया के लिए निकले। साथ में बेटा रेहान खान (8) और अनस खान (6) भी थे। कौड़ीराम कस्बे में पास ट्रक चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही रेहान की मौत हो गई, जबकि अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। वजहूल कमर खान ने हेलमेट लगा रखा था जिससे उनकी जान बच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।


उधर, उरुवां के टड़वा श्रीराम देवापार गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से प्रदीप दुबे (32) की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की माने तो हेलमेट न लगाने से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। बेलघाट के ब्रह्मदेवा खरहदेवा टोला निवासी प्रदीप अपने मित्र रवि के साथ गोला के मिश्रौली गांव गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान वे टड़वा श्रीराम देवापार के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शाहपुर के खजांची चौराहे के पास सोमवार की सुबह 11 बजे हुए हादसे में राप्तीनगर निवासी युवक अंशु चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी आंख फूट गई। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें