पुलिस ने दो लुटेरों का गिरफ्तार किया।
- फोटो : Amar Ujala
सहजनवां पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो लाख बीस हजार रुपये, तमंचा बरामद किया।
एसपी नार्थ गणेश साहा ने प्रेस कांफ्रेंस में लूट की घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को गीडा इलाके में हेचरी मैनेजर से बाइक सवार चार बदमाशों ने कैश लूट लिया था। एसओ सहजनवां सौरभ राय, एसओ राजघाट सत्यप्रकाश ने सोमवार की सुबह आठ बजे इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू की। बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दो बदमाश पकड़े गए, तीन मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान खोराबार के डागीपार निवासी राजन चौधरी, सेंदुली बेंदुली निवासी सोनू कुमार गोंड के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो लाख बीस हजार रुपये बरामद हुए। दोनों ने लूट कबूल की और कहा कि हेचरी कंपनी में चालक टिंकू श्रीवास्तव ने मुखबिरी की थी। लूट में ऋषिकेश यादव और रामअशीष चौहान भी शामिल थे। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।