फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघाट से चोरी गया टैंकर देवरिया में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
कूड़ाघाट से चोरी गए टैंकर को देवरिया पुलिस ने भटनी-विजयीपुर मार्ग से बरामद कर लिया। टैंकर में जीपीएस होने से गोरखपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर ली और जानकारी देवरिया पुलिस को दी। घेरेबंदी के दौरान चोर पकड़ लिया गया। कैंट पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

गोरखनाथ के साकेतनगर निवासी विजय कुमार अग्रवाल का इंडियन ऑयल पेट्रोलियम बैतालपुर डिपो में टैंकर चलता है। चालक व्यास मुनि तेल सप्लाई करने नौतनवां गया था। देर रात लौटते समय कुड़ाघाट में व्यास मुनि चाय पीने लगा। टैंकर सड़क के किनारे खड़ा था। खलासी गाड़ी की केबिन में सो रहा था। इसी बीच एक चोर टैंकर लेकर भाग निकला। पुलिस पड़ताल में जुटी तो मालिक ने बताया कि टैंकर में जीपीएस लगा है, अगर उसकी लोकेशन ड्रेस होगी तो गाड़ी की जानकारी मिल जाएगी। शुक्रवार की सुबह चार बजे एसओ भटनी ने घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। चोर की पहचान बिहार, गोपालगंज के भोरे निवासी आनंदनाथ तिवारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें