फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को धमकाने पर पति को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दहेज के लिए पत्नी से मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में विवाहिता की ओर से यहां महिला थाने में पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

यहां अपने मायके में रह रही बीना रतूड़ी ने 16 जुलाई को अपने पति बीरेंद्र प्रसाद रतूड़ी के साथ ही सास, ससुर और देवर (सभी निवासी मोहनी रोड, डालनवाला देहरादून) के खिलाफ श्रीनगर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बीना रतूड़ी का आरोप था कि उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। बीना ने महिला थाना एसओ नीरजा यादव से शिकायत की कि पति से भरण पोषण भत्ते के लिए उसने फैमिली कोर्ट पौड़ी में वाद दायर किया है। 21 सितंबर को फैमिली कोर्ट में इस वाद की तारीख थी। सुनवाई के बाद लौटते वक्त आरोपी बीरेंद्र ने उसे फिर जान से मारने और देख लेने की धमकी दी। एसओ नीरजा यादव ने बताया कि बीना की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर बीरेंद्र को शुक्रवार को पौड़ी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ नीरजा यादव, कास्टेबल गजपाल, दिनेश बुटोला, रविंद्र पंवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें