फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी के बहाने बुलाकर चचेरी बहनों से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2019 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। पड़ोसी के टॉफी देने के बहाने घर ले जाकर चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना पिपरौली इलाके के एक गांव की है। दोनों बच्चियों की उम्र चार से पांच साल के बीच है। बच्चियों के नाजुक अंगों से रक्तस्राव देखकर घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों बहनें रविवार की सुबह 11 बजे मदरसे से लौटीं थीं और घर के बाहर खेल रहीं थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले किशन ने उन्हें टॉफी देने के बहाने घर के अंदर बुला लिया और अपने कमरे में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्चियां रोते हुए घर पहुंचीं और पूछने पर घरवालों को सारी बात बताई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने किशन मौर्य के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें