फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने पति समेत छह लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी एकता अग्रवाल पुत्री सुनील कुमार तथा पत्नी मोहित गुप्ता का आरोप है कि उसकी शादी 15 फरवरी 2015 को मोहित के साथ हुई थी। शादी के समय काफी दान दहेज दिया। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से व्यापार करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पिता को बुलाकर सारी बात बताई तो पिता ने किसी तरह एक लाख रुपये भेज दिए।
इसके बाद भी वह पांच लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच एकता के एक पुत्र हुआ। करीब छह माह पूर्व ससुराल वालो ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। तो वह अपने मायके चली आई।
विज्ञापन

25 अप्रैल को ससुराल वाले एकता के घर आए और गाली गलौज करने लगे। इस दौरान परिवालों के साथ मारपीट की गई। मोहल्ले के लोगो के आने पर सभी वहां से चले गए। एकता ने ससुर दिनेेश चंद्र, सास मीरा, पति मोहित गुप्ता, जेठ रोहित गुप्ता, ननद रितु गुप्ता, ननदोई अमरीश गुप्ता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें