फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में चालक की मौत, कार्रवाई को थाने में प्रदर्शन

Sun, 10 Mar 2019 06:38 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, पादरीबाजार (गोरखपुर)
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

शाहपुर में निजी हॉस्टल के वाहन चालक रामानंद शर्मा (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

विज्ञापन


शाहपुर के बशारतपुर गांगुली टोला निवासी रामानंद शर्मा कई साल से एक निजी हॉस्टल की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार को हॉस्टल संचालक के किसी परिचित के बेटे का मुंडन कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर में था। रामानंद शर्मा उनके परिवार के सदस्यों को जीप से लेकर वहां गए थे और फिर एक बजे दोपहर में किसी रिश्तेदार को छोड़ने चले गए।

रात में जीप लेकर बशारतपुर वापस आ रहे थे। हॉस्टल से कुछ दूर पहले उनका शव मिला। रामानंद के उंगली में जीप की चाभी थी और वह मुंह के बल गिरे पड़े थे। एक राहगीर ने उनकी पहचान कर ली और घरवालों को सूचना दी। घरवाले रामानंद को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां रामानंद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह घरवाले आसपास के लोगों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग थी कि हत्या का केस दर्ज किया जाए। शाहपुर के प्रभारी एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि मौत गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें