फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। जंगल सिकरी गांव के बिंद टोलिया स्थित साधू की कुटिया में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। उसकी पहचान वहीं के गंगासागर के रूप में हुई। उसकेमुंह से झाग निकला था। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। युवक के घरवालों ने जमीन के विवाद में हत्या करने की आशंका जताते हुए अपने पट्टीदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गंगासागर के घरवालों के अनुसार उनका पट्टीदारों से काफी दिनों से विवाद है। दूसरी ओर पुलिस के अनुसार युवक को मिर्गी की बीमारी थी। उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। उसका इलाज नहीं कराया गया था। वहीं मृत युवक के बड़े भाई सरेंद्र ने कहा कि गंगासागर न तो बीमार था, ना ही उसे कुत्ते ने काटा था। गंगासागर अविवाहित था। पिता भी कुछ साल पहले रहस्यमयी हाल में लापता हो गए। अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। गंगासागर भी अक्सर अपने एक रिश्तेदार के वहां रहता था। इंस्पेक्टर खोराबार अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें