फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
विज्ञापन

एसपी नार्थ के कार्रवाई के आश्वासन पर लौट गए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच। उनौला अव्वल गांव में बुधवार को विवाद की सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने और सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। घंटे भर बाद थाने पहुंचे एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन

उनौला गांव में कुछ लोग बुधवार को सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए गढ्ढा खोदने लगे। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी दोपहर तक पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद नाराज महिलाएं क्षेत्र के कन्हैया लाल के साथ थाने पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि समझौते के बाद सार्वजनिक जमीन से आवागमन का रास्ता मिला था। उस रास्ते पर गांव के दो परिवार शौचालय के लिए गढ्ढा खोदवा रहे हैं। यही नहीं, दोनों परिवार रोकने पर फर्जी केस में फंसाने का धमकी दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मंजू देवी, मुन्नी देवी, सुभावती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें