इनामी हत्याभियुक्त गिरफ्तार
बांदा। जून 2016 में बांदा केन नहर प्रखंड के कर्मचारी राजेंद्र कुमार धुरिया को जहर खिलाने के बाद पीट-पीटकर मार देने के आरोपी साकेत कश्यप पुत्र छोटेलाल को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। वह झाड़ू वाली गली थाना रायपुरवा (कानपुर) का रहने वाला है। तब से वह फरार चल रहा था। शहर कोतवाल एके सिंह सहित उप निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह, एके सिंह आदि ने मंगलवार की रात महादेव पेट्रोल पंप के पास उसके पास तमंचा 315 बोर बरामद किया। ब्यूरो