फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकाने से मना करने पर पत्नी का गला रेता

Tue, 12 Dec 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
गगहा थानाक्षेत्र बांऊपार गांव में मछली पकाने से मना करने पर युवक ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम छह बजे के करीब की है। घर में पति लक्ष्मण पासवान का पत्नी बेबी पासवान (25) से मछली पकाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुस्साए लक्ष्मण ने धारदार हथियार से बेबी का गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद कमरे में बच्चे गए तो मां को खून से लहूलुहान देखकर रोने लगे।   पड़ोसियों ने बताया कि लक्ष्मण पासवान बाहर रहकर मजदूरी करता था। इधर तीन महीने से वह गांव पर ही था। लक्ष्मण के दो बच्चे हैं। एक की उम्र तीन साल और दूसरे की एक साल है। घटना के बाद से ही दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने वहां से हटा दिया है। गगहा थानेदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद ही वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें