अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत बहडाला में पुलिस ने एक कमरे में अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से 15 पेटी अवैध शराब को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस बारे में आरोपी तिलक निवासी बहडाला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर बहडाला में पोल्ट्री फार्म के समीप एक कमरे में दबिश दी। यहां से पुलिस ने अवैध रूप से रखी शराब की खेप बरामद की।
पुलिस ने 15 पेटी अंग्रेजी शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। यह शराब की खेप कहां से लाई गई और कमरे में इस खेप को क्यों रखा गया था, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस बारे में आरोपी कोई दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया है। पुलिस टीम में एएसआई सितार मोहम्मद और राम शामिल थे। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।