फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों ने एम्स के गार्ड को पीटा

Fri, 12 Apr 2019 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स में बृहस्पतिवार को मरीजों को लाइन में खड़ा कराने पर तीमारदार की गार्ड से कहासुनी हो गई। तीमारदारों ने गार्ड की पिटाई की दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही महिला को हिरासत में ले लिया। गार्ड ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करवाया गया। उसके बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन


कैंट थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला एक शख्स बृहस्पतिवार को परिवार की दो महिलाओं के साथ इलाज के लिए एम्स पहुंचा था। ओपीडी का पंजीकरण कराने के बाद वे मरीजों की कतार में वे खड़े हो गए। बीच लाइन में खड़ा होने के बाद अन्य मरीज और तीमारदारों ने विरोध किया। उसी दौरान गार्ड दीपक मौके पर पहुंचे और तीमारदारों को समझाने की कोशिश की। तीमारदार गार्ड से ही उलझ गए। नाराज तीमारदारों ने गार्ड की पिटाई की दी। इसकी जानकारी एम्स चौकी प्रभारी मनीष यादव को दी गई। उस वक्त एम्स चौकी के सिपाही भी सुरक्षा के लिहाज से मौके पर खड़े थे। पुलिस ने एक महिला को पकड़ लिया, लेकिन दो मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें