फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो का नंबर पहचान में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला पुल पर बुधवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सहावर निवासी दंपती और बालक की मौत के मामले में चश्मदीद लोगों से पूछताछ के बाद वाहन का नंबर पहचान लिया गया है। गाड़ी कासंगज की है। बोलेरो का नंबर पहचान में आते ही पुलिस को उसके मालिक का नाम भी पता लग गया, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कासगंज में कहां का निवासी है लेकिन उसके मालिक का नाम कृष्णपाल है।
विज्ञापन

बोलेरो के नंबर और उसके मालिक कृष्णपाल के खिलाफ पुलिस को गुरुवार सुबह साहूकारा मोहल्ले के प्रमोद गुप्ता ने तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रमोद कासगंज में सहावर निवासी विनय कुमार गुप्ता उर्फ विंकल के साले हैं। बुधवार को विनय और उनकी पत्नी अनीता को कछला पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया था। इससे कुछ मिनट पहले ही इसी बोलेरो ने पंखियानगला निवासी मोहम्मद नवाज (10) पुत्र इसाउद्दीन को चपेट में ले लिया था। दंपती समेत तीनों की मौत हो गई थी। मृतक के साले की ओर से दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने बोलेरो के नंबर और उसके मालिक के नाम को भी शामिल कर लिया है। बता दें कि हादसे के एक चश्मदीद ने बोलेरो का नंबर नोट कर लिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को भी बोलेरो का नंबर बता दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि बोलेरो का मालिक कृष्णपाल कासगंज जिले में कहां का निवासी है, इसका पता लगाने के लिए तहकीकात शुरू कर दी गई है। जल्द ही बोलेरो के ड्राइवर का भी पता लगा लगा लिया जाएगा।
------------
बोलेरो पर लगा था राजनीतिक दल का झंडा
हादसे के दौरान चश्मदीद व्यक्ति की नजर बोलेरो पर पड़ी तो उसके बोनट के पास दोनों ओर एक राजनीतिक दल के दो झंडे लगे थे। उसमें करीब पांच-छह लोग सवार थे। माना जा रहा है कि वाहन को चुनाव प्रचार में भी इस्तेमाल किया गया है। बाइक सवार दो लोगों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया था लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें