गोरखपुर। सहारा इस्टेट में किराएदार ने मकान मालिक को उनके ही घर में बंधक बना लिया। मकान मालिक की गलती सिर्फ यह थी कि उन्होंने किराया नहीं मिलने पर किराएदार को मकान खाली करने के लिए कह दिया था। मकान में बंद मालिक ने पहले सोसाइटी, फिर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में किराएदार ने ताला खोला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एनटीपीसी से सेवानिवृत्त हो चुके रमाकांत राय का सहारा इस्टेट के बहार में मकान है। उन्होंने मकान को दिसंबर से किराए पर दिया है। किराएदार पत्नी के साथ रहने आए थे, इस वजह से रमाकांत ने उन पर जल्दी भरोसा कर लिया। आरोप है कि एक महीने के बाद बाकी महीनों का किराया उन्हें नहीं मिला। रमाकांत ने किराएदार से मकान खाली करने के लिए कह दिया था।