फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से मजदूर की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन

बड़हलगंज के मुजौना में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। कोतवाली इलाके के मुजौना गांव में छत ढालने गए मिक्सर मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर पिपरडाड़ी निवासी मजदूर दुर्गेश साहनी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूर झुलस गए। झुलसे मजदूरों का इलाज स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मुजौली गांव निवासी जितेंद्र त्रिपाठी के निर्माणाधीन मकान का शनिवार को छत लग रही थी। छत को ढालने के लिए पिड़हनी निवासी मनीष यादव की मिक्सर मशीन आई हुई थी। छत को ढालने के बाद जब मजदूर मशीन को हटा रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली का तार मशीन पर टूट कर गिर गया। मजदूर मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दुर्गेश(28), परसिया तिवारी निवासी रामअवतार , सवरू प्रसाद, सुलेख और धर्मेंद्र झुलस गए। सभी को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें