फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सैनिक के घर दिनदहाड़े चोरी

Tue, 12 Mar 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। इलाके के बुद्ध विहार पार्ट सी निवासी रिटायर्ड सैनिक विजय शंकर द्विवेदी के घर में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। बीते 20 सितंबर को भी विजय के घर में चोरी हुई थी। अभी उस घटना का पर्दाफाश नहीं हो पाया था कि सोमवार को फिर चोरी होने से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। चोर घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उठा ले गए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक विजय शंकर द्विवेदी अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ बुद्ध विहार पार्ट सी में रहते हैं। सोमवार की दोपहर 12.15 बजे विजय अपनी पत्नी मंजू के साथ बाइक से बाजार के लिए निकले। शाम पांच बजे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला था। रकम के साथ सोने और चांदी के जेवरात, बैंक के कागजात और अन्य सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंचे रामगढ़ताल चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने जांच की। विजय शंकर द्विवेदी के घर के पास सड़क पर खडंजा लग रहा है, वहीं पास में मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा है। उसके बाद भी किसी ने चोरों को घर के अंदर प्रवेश होते नहीं देखा। 20 सितंबर 2018 को इनके घर से कार, बाइक, जेवरात समेत 25 लाख के सामान चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें