चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। क्षेत्र के गांव में रिश्तेदार के घर आई लड़की को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित लड़की ने बराड़ा थाना में दी शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र के गांव में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। उस समय उसके पड़ोस में रहने वाले अजय की बहन उसके रिश्तेदार के पास आई और बोली कि वह उसके घर चले आखिर हम उसके पड़ोसी हैं। वह उनकी भी मेहमान है। चाय पानी पीकर आ जाना। वह उसके साथ चली गई। घर में अजय के पिता सोमनाथ व भाई कुलदीप मिले। इतने में रसोई से अजय की माता बाहर आई। अजय की बहन व मां ने चाय बनाई और मुझे पीने को कहा। चाय पीते ही बेहोशी छाने लगी, जिसके बाद मुझे पता नहीं रहा कि वह कहां पर है। लड़की ने बताया कि इस दौरान अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला एसआई प्रवीण ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर उसका मेडिकल करवा कर अजय, पिता सोमनाथ, भाई कुलदीप, माता और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।